Rajasthan RTE Admission 2026-27: 25% फ्री एडमिशन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

राजस्थान सरकार द्वारा Right to Education (RTE) Act 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट (गैर-सरकारी) स्कूलों में 25% नि:शुल्क सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा ।

यदि आप अपने बच्चे का प्रवेश फ्री सीट पर करवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Rajasthan RTE Admission 2026-27
Rajasthan RTE Admission 2026-27 (Image AI Generated)

RTE के तहत राजस्थान में कितनी सीटों पर मिलेगा प्रवेश?

RTE अधिनियम की धारा 12(1)(c) के अनुसार प्रत्येक निजी स्कूल को अपनी एंट्री लेवल कक्षा (PP3+, PP4+, PP5+ और कक्षा 1) में कुल सीटों का 25 प्रतिशत भाग “दुर्बल वर्ग” एवं “वंचित समूह” के बच्चों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है।

इन बच्चों की फीस का भुगतान राजस्थान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

दुर्बल वर्ग (Weaker Section)

अभिवावक की वार्षिक आय ₹2.50 लाख या उससे कम होनी चाहिए

वंचित समूह (Disadvantaged Group)

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अनाथ बच्चे
  • HIV/कैंसर प्रभावित परिवार
  • दिव्यांग बच्चे
  • युद्ध विधवा के बच्चे
  • BPL परिवार के बच्चे

आयु सीमा Age Limit for Rajasthan RTE Admission 2026-2027

कक्षाआयु सीमा
Pre Primary 3+ (PP.3+)3 से 4 वर्ष
Pre Primary 4+ (PP.4+)4 से 5 वर्ष
Pre Primary 5+ (PP.5+)5 से 6 वर्ष
First6 से 7 वर्ष

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. आय प्रमाण पत्र
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. आधार कार्ड
  6. BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How to apply Rajasthan RTE admission form?

राजस्थान सरकार ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। अभिभावक निम्न प्रकार आवेदन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं – www.rajpsp.nic.in
  2. नए अभ्यर्थी के रूप में पंजीकरण करें
  3. बच्चे एवं अभिभावक की जानकारी भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  5. 5 पसंदीदा स्कूलों का चयन करें
  6. आवेदन सबमिट करें और प्रिंट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Rajasthan RTE Important Dates 2026)

  1. स्कूल प्रोफाइल अपडेट: 17 फरवरी 2026 तक
  2. ऑनलाइन आवेदन: 20 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026
  3. लॉटरी प्रक्रिया: 06 मार्च 2026
  4. प्रथम चरण आवंटन: 13 मार्च 2026
  5. द्वितीय चरण आवंटन: 27 मार्च 2026
  6. तृतीय चरण (यदि आवश्यक): 13 अप्रैल 2026

चयन प्रक्रिया (Lottery System)

RTE प्रवेश पूरी तरह केंद्रीकृत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होगा। प्राथमिकता Catchment Area (निकटतम क्षेत्र) के बच्चों को दी जाएगी ।

Ravindra Singh Avatar

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *