LDC Recruitment Rajasthan 2026: राजस्थान में एलडीसी के 10,644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।

राजस्थान में एलडीसी भर्ती के लिए कुल 10,644 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेंगे। राजस्थान एलडीसी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई एवं 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके लिए महिला और पुरुष, दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan-LDC-recruitment-2026

लिपिक ग्रेड सेकंड (कनिष्ठ सहायक) एलडीसी की संयुक्त सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया है। इसके लिए 12वीं स्तर की समान पात्रता परीक्षा (CET) के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत जिन आवेदकों ने परीक्षा पास कर ली है, वे ही इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। यहां शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है।

Application Fees of Rajasthan LDC Recruitment 2026

आवेदन शुल्क निम्न प्रकार रहेंगे ।

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान से बहार के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600 रखा गया है ।
  • राजस्थान राज्य में रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है ।
  • दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400 लागु होगा ।
  • आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन जमा होगा, किसी भी प्रकार से अन्य तरीके से आवेदन मान्य नहीं होंगे ।

Rajasthan goverment LDC Recruitment 2026 Age limit.

वे सभी अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य है, आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

How to Apply Rajasthan LDC Recruitment 2026? (एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?)

जैसा की आप को बताया गया है की आवेदन ऑनलाइन ही लिए जायेंगे । सर्वप्रथम आप वेबसाइट में नीचे दिए गए डाउनलोड बटन को दबा के नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लें । फिर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें तत्पश्चात ही आवेदन फार्म भरें । ध्यान रहे की सबमिट बटन दबाने से पहले एक बार भरी गई जानकारी को चेक कर लें । सबमिट बटन दबाने के बाद अपना फार्म डाउनलोड कर लें ।

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के मुख्य बिंदु (Important points)

Board NameRSSB
Advertisement No04/2026
Name of RecruitmentLDC Grade-II / Junior Assistant
Educational QualificationCET (Senior Secondary Level) – 2024
Total Number of Posts10,644
Name of PortaSSO / Recruitment Portal
Duty Grade4th Grade / Junior Assistant (Clerical Level)
Selection ProcessMerit and Preference Based on CET Score.
Online application start date 15 Jan 2026
Last date of onlie application13 Feb 2026
Official Websitehttps://rssb.rajasthan.gov.in/

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *