भारत में खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना Krishi Yantra subsidy Scheme (कृषि यंत्र योजना) है। इस योजना के तहत किसानों को खेती से जुड़े आधुनिक उपकरण खरीदने पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है।
आज के समय में खेती में मशीनों का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। ट्रैक्टर चलित उपकरण जैसे रोटावेटर, थ्रेसर और अन्य कृषि उपकरणों की मदद से खेती का काम जल्दी और आसानी से पूरा हो जाता है। लेकिन कई छोटे और सीमांत किसान इन महंगे उपकरणों को खरीदने में सक्षम नहीं होते। ऐसे किसानों की मदद के लिए सरकार Krishi Yantra Subsidy Scheme के माध्यम से आर्थिक सहायता देती है।
यदि आप किसान हैं और खेती के लिए नए कृषि यंत्र खरीदना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

Krishi Yantra Scheme क्या है ? आइये समझते हैं।
Rajasthan Krishi Yantra subsidy Scheme किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने वाली सरकारी योजना है। इस योजना के तहत किसान विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि किसान आधुनिक तकनीक का उपयोग करें ताकि खेती अधिक उत्पादक और लाभदायक बन सके। इस योजना के जरिए किसानों को खेती में मशीनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
योजना का उद्देश्य
Rajasthan Krishi Yantra Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है। इसके प्रमुख लक्ष्य इस प्रकार हैं:
- खेती को आधुनिक और तकनीकी बनाना
- किसानों की मेहनत और समय को कम करना
- कृषि उत्पादन को बढ़ाना
- छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना
- खेती की लागत को कम करना
राजस्थान सरकार चाहती है कि किसान आधुनिक मशीनों का उपयोग करके अपनी खेती को अधिक लाभदायक बना सकें।
Krishi Yantra subsidy Scheme के प्रमुख लाभ
1. कृषि यंत्रों पर सब्सिडी
इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण खरीदने पर सरकारी सब्सिडी मिलती है।
2. आधुनिक खेती को बढ़ावा
मशीनों के उपयोग से खेती अधिक आधुनिक और कुशल बनती है।
3. समय की बचत
कृषि यंत्रों की मदद से खेती के काम जल्दी पूरे हो जाते हैं।
4. उत्पादन में वृद्धि
मशीनों के उपयोग से खेती का उत्पादन बढ़ता है।
5. छोटे किसानों को फायदा
छोटे और सीमांत किसानों को भी महंगे कृषि उपकरण खरीदने का मौका मिलता है।
राजस्थान कृषि यंत्र सब्सिडी चार्ट 2026
| कृषि यंत्र | ट्रैक्टर क्षमता | SC/ST, छोटे, सीमांत व महिला किसान | अन्य किसान |
|---|---|---|---|
| सीड ड्रिल / सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल | 20 BHP से अधिक | लागत का लगभग 50% तक, अधिकतम ₹15,000 – ₹28,000 | लागत का लगभग 40% तक, अधिकतम ₹12,000 – ₹22,400 |
| डिस्क प्लाउ / डिस्क हैरो | 20 BHP से अधिक | लागत का लगभग 50% तक, अधिकतम ₹20,000 – ₹50,000 | लागत का लगभग 40% तक, अधिकतम ₹16,000 – ₹40,000 |
| रोटावेटर | 20 BHP से अधिक | लागत का लगभग 50% तक, अधिकतम ₹42,000 – ₹50,400 | लागत का लगभग 40% तक, अधिकतम ₹34,000 – ₹40,300 |
| मल्टी क्रॉप थ्रेशर | 20 BHP से अधिक | लागत का लगभग 50% तक, अधिकतम ₹30,000 – ₹1,00,000 | लागत का लगभग 40% तक, अधिकतम ₹25,000 – ₹80,000 |
| रिज फरो प्लांटर / मल्टी क्रॉप प्लांटर / ट्रैक्टर ऑपरेटेड रिपर | 20 BHP से अधिक | लागत का लगभग 50% तक, अधिकतम ₹30,000 – ₹75,000 | लागत का लगभग 40% तक, अधिकतम ₹24,000 – ₹60,000 |
| चिज़ल प्लाउ | 20 BHP से अधिक | लागत का लगभग 50% तक, अधिकतम ₹10,000 – ₹20,000 | लागत का लगभग 40% तक, अधिकतम ₹8,000 – ₹16,000 |
Krishi Yantra subsidy Yojana 2026 के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- आवेदक भारत(राजस्थान) का किसान होना चाहिए।
- किसान के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
- आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- संबंधित राज्य का निवासी होना चाहिए।
- पहले उसी उपकरण पर सब्सिडी न ली हो।
कृषि उपकरण प्राप्त करने के लिए रजिस्टर कैसे करें?
Step 1:
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Portal) (SSO Portal) पर जाएं।
Step 2:
होमपेज पर दिखाई देने वाले “Register” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3:
अब आपको SSO Registration Page पर भेज दिया जाएगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन के लिए Citizen विकल्प दिखाई देगा।
Step 4:
अब आपको आगे बढ़ने के लिए Jan Aadhaar या Google Account में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
Jan Aadhaar से Registration
- सबसे पहले Jan Aadhaar Number दर्ज करें।
- इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।
- अब परिवार के सदस्य और परिवार के मुखिया का नाम दिखाई देगा, उसमें से अपना नाम चुनें।
- फिर Send OTP बटन पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP दर्ज करके Verify OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
Google से Registration
- सबसे पहले अपनी Gmail ID दर्ज करें।
- इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना Gmail Password दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया SSO Link दिखाई देगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी SSO ID स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसके बाद नया Password बनाएं।
- अपना Mobile Number दर्ज करें और Registration पर क्लिक करें।
Step 5:
इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका Registration Process Complete हो जाएगा।
Krishi Yantra Scheme के लिए Online Apply कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको योजना के लिए आवेदन करना होगा।
Step 1:
सबसे पहले योजना के Official Portal (SSO Portal) पर जाएं।
Step 2:
अब अपनी SSO ID और Password से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपका Dashboard खुल जाएगा।
Step 3:
डैशबोर्ड में आपको “RAJ-KISAN” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Step 4:
अब Citizen सेक्शन में जाकर “Application Entry Request” पर क्लिक करें।
Step 5:
इसके बाद Bhamashah Family ID या Jan Aadhaar Number दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
Step 6:
अब आपको परिवार के सदस्यों की सूची दिखाई देगी। इसमें से आवेदक का नाम और योजना का नाम चुनें।
Step 7:
अब Aadhaar Authentication की प्रक्रिया पूरी करें और Get Details पर क्लिक करें।
Step 8:
अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, जैसे:
- Pensioner Details
- Bank Details
- Disability Details
- Verification Details
- आवश्यक Documents Upload करें
Step 9:
सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

Leave a Reply