भारतीय नौसेना ने Agniveer MR Recruitment 2026 के तहत Agniveer (MR) 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती Indian Navy Entrance Test (INET) 2026 के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में 4 साल की सेवा का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद नौसेना में कार्य करने का मौका मिलेगा तथा उन्हें आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएँ भी दी जाएँगी।

Important dates of Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026
| गतिविधि | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 अप्रैल 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 10 – 11 अप्रैल 2026 |
| INET परीक्षा | मई 2026 |
| Stage-1 परिणाम | मई – जून 2026 |
| Stage-2 (01/2027 बैच) | अक्टूबर 2026 |
| प्रशिक्षण प्रारंभ (01/2027) | दिसंबर 2026 |
| Stage-2 (02/2027 बैच) | मार्च 2027 |
| प्रशिक्षण प्रारंभ (02/2027) | मई 2027 |
Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी:
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए
- न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है
- जो छात्र 2025-26 में 10वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं
लेकिन चयन के समय उन्हें मूल मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।
अग्निवीर नेवी भर्ती के लिएआयु सीमा (Age Limit)क्या है?
Agniveer 01/2027 बैच
- जन्म तिथि: 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच
Agniveer 02/2027 बैच
- जन्म तिथि: 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच
इन तिथियों के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा।
- आवेदन शुल्क: ₹550
- GST: 18% अतिरिक्त
- भुगतान माध्यम:
- नेट बैंकिंग
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- UPI
ध्यान रहे कि एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
Stage-1 – INET परीक्षा
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- कुल 50 प्रश्न
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
- कुल समय 30 मिनट
- विषय
- Science & Mathematics
- General Awareness
गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Stage-2
Stage-1 में पास उम्मीदवारों को Stage-2 के लिए बुलाया जाएगा।
Stage-2 में शामिल होंगे:
- Physical Fitness Test (PFT)
- Written Exam
- Medical Examination
Agniveer Navy Physical Fitness Test (PFT)
| Gender | 1.6 Km Run | Squats | Push-ups | Sit-ups |
|---|---|---|---|---|
| Male | 6 मिनट 30 सेकंड | 20 | 15 | 15 |
| Female | 8 मिनट | 15 | 10 | 10 |
Agniveer Navy Salary 2026
Agniveer को चार साल की सेवा के दौरान निम्नलिखित वेतन मिलेगा:
| वर्ष | मासिक वेतन | हाथ में वेतन |
|---|---|---|
| पहला वर्ष | ₹30,000 | ₹21,000 |
| दूसरा वर्ष | ₹33,000 | ₹23,100 |
| तीसरा वर्ष | ₹36,500 | ₹25,550 |
| चौथा वर्ष | ₹40,000 | ₹28,000 |
अग्निवीर नेवी के लिए आवेदन कैसे करें?
Indian Navy Agniveer MR भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएँ:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- joinindiannavy.gov.in खोलें
- Agniveer MR Recruitment लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट करें
notification download link button

Leave a Reply