AIIMS NORCET-10 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

AIIMS NORCET-10 Recruitment 2026 के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-10 के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती AIIMS नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न भागों में स्थित अन्य AIIMS संस्थानों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो चरणों – प्रारंभिक (Preliminary) और मुख्य (Mains) – में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी।

AIIMS_RECRUITMENT-2026

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 24 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • एडमिट कार्ड जारी: 08 अप्रैल 2026
  • स्टेज-I (प्रारंभिक परीक्षा): 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)
  • स्टेज-II (मुख्य परीक्षा): 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

पद का विवरण

  • पद नाम: नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer)
  • वेतन स्तर: लेवल-07 (Pay Matrix)
  • ग्रुप: B
  • कार्यस्थल: विभिन्न AIIMS संस्थान

Educational Qualification for AIIMS NORCET REcruitment 2026

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:

  • B.Sc. (Hons.) Nursing / B.Sc. Nursing (Indian Nursing Council/State Nursing Council से मान्यता प्राप्त संस्थान से)
    या
  • Post-Basic B.Sc. Nursing
    और
    राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य
  • या
  • General Nursing Midwifery (GNM) में डिप्लोमा

50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का अनुभव

नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण आवश्यक

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (16 मार्च 2026) के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / ओबीसी: ₹3000/-
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस: ₹2400/-
  • PwBD: शुल्क मुक्त
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

स्टेज-I: NORCET Preliminary

  • ल प्रश्न: 100 MCQs
  • समय: 90 मिनट।
  • 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग।
  • यह केवल क्वालिफाइंग परीक्षा होगी।

स्टेज-II: NORCET Main

  • कुल प्रश्न: 160 MCQs
  • समय: 180 मिनट
  • 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • अंतिम मेरिट इसी परीक्षा के आधार पर बनेगी

आवेदन कैसे करें? How to apply AIIMS NORCET Recruitment2026?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • NORCET-10 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Ravindra Singh Avatar

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *