महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना चलाई गई है। जिसमें राजस्थान की महिलाओं को घर में ही बैठकर वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राजस्थान की महिला अध्यक्षों को घर बैठे रोजगार का अवसर दिया जाता है। जिसमे महिला अभ्यर्थी को सिलाई का कार्य दिया जाता है । राजस्थान सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
अब राजस्थान की महिलाएं जो अपने घर से बहार काम करने नहीं जा सकती वे अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकती है। राजस्थान सरकार ने रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में यह योजना शुरू की है। सरकार की इस योजना के तहत निजी और सरकारी उपक्रमों में कार्य दिया जाता है । महिलाएं घर बैठकर आसानी से यह कार्य कर सकेगी इसमें अलग-अलग पद रखे गए हैं । कुल 3675 पदों पर यह वैकेंसी निकाली गई है।

महिलाएं जिनके पास आजीविका के लिए किसी भी प्रकार का कोई आय का श्रोत नहीं है, वे महिलाएं अपने घर के कार्यों से समय निकाल कर वर्क फ्रॉम होम के कार्य कर सकती है ।
Mukhyamantri work from home scheme 2026
इस योजना के तहत महिलाएं जिनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष हो वे आवेदन कर सकती है तथा अधिकतम आयु के लिए किसी भी प्रकार की आयु सिमा नहीं राखी गई है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी स्पष्ट और सही प्रारूप में अपलोड करें।
How to Apply Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Job 2026
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
✅ स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले वर्क फ्रॉम होम योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। (https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/)
✅ स्टेप 2: दिशा-निर्देश पढ़ें
होम पेज पर उपलब्ध योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देश (Guidelines) ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
✅ स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं)
- “Registration” पर क्लिक करें।
- अपना आधार कार्ड और जन आधार नंबर दर्ज करें।
- “Fetch Details” पर क्लिक करके अपनी जानकारी सत्यापित करें।
✅ स्टेप 4: अवसर (Opportunity) चुनें
- लॉगिन करने के बाद “Opportunity List” में उपलब्ध पदों को देखें।
- संबंधित पद के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।

Leave a Reply