राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग (आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर) ने सत्र 2026-27 के लिए विद्या सम्बल योजना (Vidhya Sambal Yojana 2026) के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी (Guest Faculty) आमंत्रण के लिए आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
यदि आप भी शैक्षणिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन मंच साबित हो सकती है। इस पोस्ट में हम आपको राजस्थान विद्या सम्बल योजना 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे योग्यता, मानदेय (Salary), आवेदन की अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया (Selection Process) के बारे में विस्तार से बताएंगे।

What is Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2026?
राजस्थान विद्या सम्बल योजना राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा शुरू की गई एक Enabling Scheme है. इसका मुख्य उद्देश्य राजकीय महाविद्यालयों (नियमित और राजसेस सोसायटियों द्वारा संचालित) में स्वीकृत रिक्त पदों पर अध्यापन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है.
इस योजना के तहत कॉलेज शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े सहायक आचार्य के पदों पर विषय विशेषज्ञों और अनुभवी व्यक्तियों को सीमित समयावधि के लिए प्रति कालांश (Per Period) मानदेय के आधार पर आमंत्रित किया जाता है. यह पूरी तरह से एक अस्थायी (Temporary) व्यवस्था है.
Key Highlights of Vidhya Sambal Yojana Notification
| योजना का नाम | राजस्थान विद्या सम्बल योजना 2026 |
| विभाग का नाम | आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर |
| पद का नाम | गेस्ट फैकल्टी (सहायक आचार्य स्तर) |
| सत्र | 2026-27 (01 जुलाई, 2026 से प्रभावी) |
| नौकरी का प्रकार | पूर्णतः अस्थायी (प्रति घंटा/कालांश आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | hte.rajasthan.gov.in/dept/dce/ |
Important Dates for Vidhya Sambal Yojana 2026
विद्या सम्बल योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को समय-सारणी का विशेष ध्यान रखना होगा। जिला स्तरीय LEAD कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा तय की गई समय-सारणी इस प्रकार है:
- विज्ञप्ति/विज्ञापन जारी होने की तिथि: 15 जून, 2026 तक
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 20 जून, 2026 तक
- दस्तावेजों की जांच और पैनल अनुमोदन की तिथि: 30 जून, 2026 तक
- महाविद्यालयों द्वारा गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित करने की तिथि: आवश्यकतानुसार
नोट: आवेदकों को पूरे सत्र के लिए केवल एक बार ही आवेदन करना होगा. सेमेस्टर प्रणाली के तहत प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने या पाठ्यक्रम पूरा होने तक ही अध्यापन कार्य कराया जाएगा.
Eligibility Criteria for Vidhya Sambal Yojana
इस योजना के तहत केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो निम्नलिखित योग्यताओं और पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं:
1. Age Limit (आयु सीमा)
- आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है.
- अधिकतम आयु सीमा के संबंध में राज्य सरकार के सामान्य दिशा-निर्देश लागू होंगे।
2. Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
- आवेदक के पास वर्तमान में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए.
- अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Post Graduation) के साथ-साथ NET / SLET / SET या Ph.D. की उपाधि होनी आवश्यक है.
3. मूल निवासी वरीयता (Domicile Preference)
- इस योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी आवेदकों को चयन और वरीयता सूची (Merit List) में प्राथमिकता दी जाएगी.
Salary and Period Rules (मानदेय एवं कार्य नियम)
विद्या सम्बल योजना 2026 के तहत चयनित गेस्ट फैकल्टी को वित्त विभाग के नियमों के अनुसार प्रति घंटा के आधार पर मानदेय दिया जाएगा:
- प्रति घंटा मानदेय: ₹800/- प्रति कालांश
- अधिकतम साप्ताहिक घंटे: एक सप्ताह में अधिकतम 14 घंटे ही अध्यापन कार्य दिया जा सकता है.
- भुगतान की प्रक्रिया: गेस्ट फैकल्टी को प्रत्येक 50 कालांश (Periods) पूरे होने पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा. यदि कार्य के अंत में कुल कालांश 50 से कम हैं, तो बचे हुए कुल कालांशों का भुगतान एक साथ कर दिया जाएगा.
महत्वपूर्ण नियम: आमंत्रित गेस्ट फैकल्टी से केवल शिक्षण कार्य (अध्यापन) ही कराया जाएगा. उन्हें कॉलेज के अन्य किसी भी प्रशासनिक या गैर-शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जा सकता. इसके अलावा, यदि उस पद पर कोई नियमित नियुक्ति या स्थानांतरण (Transfer) से शिक्षक आ जाता है, तो गेस्ट फैकल्टी की व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी.
Selection Process and Merit Criteria (चयन प्रक्रिया और वरीयता अंक)
विद्या सम्बल योजना में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Score), शोध प्रकाशन और अनुभव के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा । कुल 100 अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाती है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
Academic Record Weightage (कुल स्कोर: 100 अंक)
- स्नातक (Graduation):
- 80% या उससे अधिक = 21 अंक
- 60% से अधिक और 80% से कम = 19 अंक
- 55% से अधिक और 60% से कम = 16 अंक
- 45% से अधिक और 55% से कम = 10 अंक
- अधिस्नातक (Post Graduation):
- 80% या उससे अधिक = 25 अंक
- 60% से अधिक और 80% से कम = 23 अंक
- 55% से 60% से कम (SC/ST/OBC-NCL/PwD के लिए 50% से 60% से कम) = 20 अंक
- एम.फिल (M.Phil):
- 60% और उससे अधिक = 07 अंक
- 55% से 60% से कम = 05 अंक
- पी.एच.डी (Ph.D.): अधिकतम 25 अंक
- NET विद JRF: 10 अंक | केवल NET: 08 अंक | SLET/SET: 05 अंक
- शोध प्रकाशन (Research Publications): अधिकतम 06 अंक (प्रति शोध पत्र 2 अंक, जो UGC लिस्टेड या पीयर-रिव्यूड जर्नल में हो).
- शिक्षण / पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव: अधिकतम 10 अंक (प्रति वर्ष के लिए 02 अंक).
- पुरस्कार (Awards): * अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर = 03 अंक
- राज्य स्तर = 02 अंक
Special Scoring Notes:
- एम.फिल और पी.एच.डी दोनों होने पर भी अधिकतम 25 अंक ही मान्य होंगे.
- JRF/NET/SET श्रेणियों में अधिकतम 10 अंक दिए जा सकते हैं.
- यदि शिक्षण अनुभव 1 वर्ष से कम है, तो अंक आनुपातिक रूप से (Proportionately) कम कर दिए जाएंगे.
Ph.D. Holders Special Guidelines
11 जुलाई 2009 से पूर्व पंजीकृत (Registered) एम.फिल/पी.एच.डी डिग्री धारकों को नेट/स्लेट/सेट की अनिवार्यता से छूट रहेगी, बशर्ते वे निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हों और उनका प्रमाण पत्र कुलपति/संकाय अध्यक्ष द्वारा प्रमाणित हो:
- पी.एच.डी डिग्री केवल नियमित पद्धति (Regular Mode) से प्राप्त की गई हो.
- शोध प्रबंध (Thesis) का मूल्यांकन कम से कम दो बाहरी परीक्षकों द्वारा किया गया हो.
- अभ्यर्थी का ओपन वाइवा (Open Viva-Voce) आयोजित हुआ हो.
- शोध कार्य में से कम से कम दो शोध पत्र प्रकाशित हुए हों, जिनमें से एक संदर्भित जर्नल में हो.
- शोध कार्य से कम से कम दो पेपर सम्मेलनों/संगोष्ठियों में प्रस्तुत किए गए हों.
How to Apply for Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2026?
विद्या सम्बल योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी । इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- विज्ञप्ति की जांच करें: सबसे पहले अपने जिले के नोडल/LEAD कॉलेज या संबंधित महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट/नोटिस बोर्ड पर जारी संक्षिप्त विज्ञप्ति को देखें ।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें: कॉलेज की वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र (Application Format) और विस्तृत दिशा-निर्देश डाउनलोड करें ।
- दस्तावेज संलग्न करें: आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरकर अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10th, 12th, Graduation, PG, NET/Ph.D. सर्टिफिकेट, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र) की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें ।
- शपथ पत्र (Affidavit): विभाग द्वारा जारी प्रारूप के अनुसार एक आवश्यक शपथ पत्र भी साथ में देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी है और आप भविष्य में नियमित नियुक्ति का दावा नहीं करेंगे ।
- फॉर्म जमा करें: भरे हुए आवेदन फॉर्म को आप संबंधित कॉलेज के “कार्यालय प्राचार्य” में व्यक्तिगत रूप से (In-person) जाकर या डाक (Post) द्वारा 20 जून 2026 शाम 05:00 बजे तक जमा करा सकते हैं.
ध्यान दें: यदि आप एक से अधिक कॉलेजों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको प्रत्येक महाविद्यालय हेतु पृथक-पृथक (अलग-अलग) आवेदन करना होगा ।
Important Links and Contacts
- Official Website: Department of College Education, Rajasthan
- Email ID: hrd.cce@gmail.com
- Helpline Phone Number: 0141-2706736 (Office Hours)
- Address: आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, ब्लॉक-4, शिक्षा संकुल, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर-302015, राजस्थान.
यदि आप राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जुड़कर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि (20 जून 2026) का इंतजार किए बिना समय रहते अपने नजदीकी राजकीय महाविद्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें ।

Leave a Reply