Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026

भारतीय नौसेना ने Agniveer MR Recruitment 2026 के तहत Agniveer (MR) 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती Indian Navy Entrance Test (INET) 2026 के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में 4 साल की सेवा का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद नौसेना में कार्य करने का मौका मिलेगा तथा उन्हें आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएँ भी दी जाएँगी।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026

Important dates of Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026

गतिविधितिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू
14 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026
आवेदन सुधार विंडो10 – 11 अप्रैल 2026
INET परीक्षामई 2026
Stage-1 परिणाममई – जून 2026
Stage-2 (01/2027 बैच)अक्टूबर 2026
प्रशिक्षण प्रारंभ (01/2027)दिसंबर 2026
Stage-2 (02/2027 बैच)मार्च 2027
प्रशिक्षण प्रारंभ (02/2027)मई 2027

Indian Navy Agniveer MR Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी:

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए
  • न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है
  • जो छात्र 2025-26 में 10वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं

लेकिन चयन के समय उन्हें मूल मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी

अग्निवीर नेवी भर्ती के लिएआयु सीमा (Age Limit)क्या है?

Agniveer 01/2027 बैच

  • जन्म तिथि: 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच

Agniveer 02/2027 बैच

  • जन्म तिथि: 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच

इन तिथियों के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा।

  • आवेदन शुल्क: ₹550
  • GST: 18% अतिरिक्त
  • भुगतान माध्यम:
    • नेट बैंकिंग
    • डेबिट कार्ड
    • क्रेडिट कार्ड
    • UPI

ध्यान रहे कि एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा

Stage-1 – INET परीक्षा

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • कुल 50 प्रश्न
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
  • कुल समय 30 मिनट
  • विषय
    • Science & Mathematics
    • General Awareness

गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Stage-2

Stage-1 में पास उम्मीदवारों को Stage-2 के लिए बुलाया जाएगा।

Stage-2 में शामिल होंगे:

  • Physical Fitness Test (PFT)
  • Written Exam
  • Medical Examination

Agniveer Navy Physical Fitness Test (PFT)

Gender1.6 Km RunSquatsPush-upsSit-ups
Male6 मिनट 30 सेकंड201515
Female8 मिनट151010

Agniveer Navy Salary 2026

Agniveer को चार साल की सेवा के दौरान निम्नलिखित वेतन मिलेगा:

वर्षमासिक वेतनहाथ में वेतन
पहला वर्ष₹30,000₹21,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹23,100
तीसरा वर्ष₹36,500₹25,550
चौथा वर्ष₹40,000₹28,000

अग्निवीर नेवी के लिए आवेदन कैसे करें?

Indian Navy Agniveer MR भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएँ:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  2. joinindiannavy.gov.in खोलें
  3. Agniveer MR Recruitment लिंक पर क्लिक करें
  4. रजिस्ट्रेशन करें
  5. आवेदन फॉर्म भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन शुल्क जमा करें
  8. फॉर्म सबमिट करें

notification download link button

Ravindra Singh Avatar

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *