राजस्थान सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक बिजली बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाना आवश्यक होगा। योजना को चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना की मुख्य विशेषताएँ
- पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
- 1.1 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा।
- केंद्र सरकार की PM सूर्य घर योजना के तहत ₹33,000 तक की सहायता मिलेगी।
- राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त ₹17,000 की सब्सिडी मिलेगी।
- उपभोक्ता को एक स्मार्ट मीटर मुफ्त दिया जाएगा।
- सोलर सिस्टम का मालिकाना हक़ पूरी तरह उपभोक्ता का रहेगा ।
सोलर संयंत्र लगाने के लिए क्या करना होगा?
योजना में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में पंजीकृत होना पड़ेगा । इच्छुक उपभोक्ताओं को अपनी पात्रता की जांच कर सहमति (Consent) देनी होगी। इसके बाद उन्हें PM Surya Ghar Portal पर रजिस्टर्ड वेंडर के माध्यम से सोलर सिस्टम लगवाना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मुख्यमंत्री 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना क्या है?
यह योजना राजस्थान सरकार की एक पहल है, जिसके माध्यम से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके लिए सोलर सिस्टम लगाना जरूरी है।
सरकार के द्वारा सोलर यूनिट लगाने के लिए कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
- केंद्र सरकार से ₹33,000 तक की सहायता
- राज्य सरकार से ₹17,000 अतिरिक्त सहायता
- साथ में एक स्मार्ट मीटर मुफ्त दिया जाएगा
क्या 150 यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने पर बिल देना होगा?
हाँ, यदि आपका मासिक उपयोग 150 यूनिट से अधिक होता है, तो अतिरिक्त यूनिट का भुगतान निर्धारित दरों के अनुसार करना होगा।
सोलर सिस्टम के लिए आवेदन कैसे करें?
- उपभोक्ता अपने डिस्कॉम पोर्टल या Bijli Mitra App पर जाकर आवेदन करें।
- या नजदीकी बिजली विभाग कार्यालय में सहमति पत्र जमा करें।
- इसके बाद PM Surya Ghar Portal पर जाकर अंतिम आवेदन करें।
बिल किस प्रकार बनाया जायेगा ?
- मीटर Net Metering सिस्टम पर आधारित होगा।
- यदि उत्पादन ज्यादा और खपत कम है तो बिल शून्य (Zero Bill) आएगा।
- यदि खपत ज्यादा है तो अतिरिक्त यूनिट का भुगतान करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
Mujhyamantri Free electricity Yojana Rajasthan.
Mukhyamantri Solar yojna(Scheme 2026)

Leave a Reply